ग्रामीणों ने की पानी के अवैध कनेक्शन काटने की मांग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जलापूर्ति में आ रही समस्या को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक गांडेय : गांडेय प्रखंड मुख्यालय में जलापूर्ति में आ रही समस्या के निदान को लेकर मंगलवार को पंचायत भवन में उपभोक्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया भरतलाल शर्मा ने की, संचालन जल सहिया द्वारा किया गया. बैठक में जल एवं स्वच्छता विभाग के प्रखंड […]
विज्ञापन
जलापूर्ति में आ रही समस्या को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक
गांडेय : गांडेय प्रखंड मुख्यालय में जलापूर्ति में आ रही समस्या के निदान को लेकर मंगलवार को पंचायत भवन में उपभोक्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया भरतलाल शर्मा ने की, संचालन जल सहिया द्वारा किया गया. बैठक में जल एवं स्वच्छता विभाग के प्रखंड समन्वयक विनोद राणा, पंसस प्रमोद पंडित व उप मुखिया प्रवीण कुमार गुप्ता उपस्थित थे.
इस दौरान ग्रामीणों ने पानी के अवैध कनेक्शन काटने की मांग प्रशासन से की . वहीं पानी की बरबादी रोकने, ऑपरेटर की बहाली, लाभुकों को समय पर जलापूर्ति करने व रख-रखाव आदि पर चर्चा की गयी. बैठक में रंजीत वर्मा, अंकित कुमार, भरत पंडित, जयप्रकाश पंडित, सदानंद पाठक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










