कर्मियों को बंधक बना कर 50 हजार की संपत्ति लूटी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
फुसरो : सीसीएल ढोरी एरिया के पुराना कारखाना फिल्टर प्लांट ढोरी से बुधवार की रात अपराधियों ने सीसीएलकर्मी भोला बाउरी व मुन्ना खान (पंप ऑपरेटर) को बंधक कर 50 हजार रुपये की संपत्ति लूट ली. 20-25 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने वहां रखे ट्रांसफॉर्मर से कीमती पार्ट्स के अलावा नौ मीटर केबल, स्विच […]
विज्ञापन
फुसरो : सीसीएल ढोरी एरिया के पुराना कारखाना फिल्टर प्लांट ढोरी से बुधवार की रात अपराधियों ने सीसीएलकर्मी भोला बाउरी व मुन्ना खान (पंप ऑपरेटर) को बंधक कर 50 हजार रुपये की संपत्ति लूट ली. 20-25 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने वहां रखे ट्रांसफॉर्मर से कीमती पार्ट्स के अलावा नौ मीटर केबल, स्विच बोर्ड आदि ले भागे.
इस बाबत प्रबंधन ने बेरमो थाना में लिखित सूचना दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार आउटसोर्स में चलाये जा रहे इस कारखाने में संवेदक द्वारा सुरक्षा प्रहरी नहीं रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










