स्टोव फटने से सेविका झुलसी, मौत

Updated:
विज्ञापन

गांडेय : घर में खाना बनाने के क्रम में स्टोव फटने से एक महिला झुलस गयी. आनन फानन उसे बोकारो ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना गांडेय थाना क्षेत्र के महजोरी की है. जानकारी के अनुसार महजोरी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका निर्मला मिश्र मंगलवार को घर में खाना बनाने […]

विज्ञापन
गांडेय : घर में खाना बनाने के क्रम में स्टोव फटने से एक महिला झुलस गयी. आनन फानन उसे बोकारो ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना गांडेय थाना क्षेत्र के महजोरी की है. जानकारी के अनुसार महजोरी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका निर्मला मिश्र मंगलवार को घर में खाना बनाने के लिये स्टोव जला रही थी. तभी स्टोव फट गया.
इससे उसके शरीर में आग लगी गयी और वह बुरी तरह झुलस गयी. सेविका को आनन फानन इलाज के लिये बोकारो ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना पाकर मुखिया सुनीता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता सदानंद राम आदि गांव पहुंचे और शोकाकुल परिजनों का ढांढ़स बंधाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola