सहारा क्यू शॉप से हजारों की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बगोदर : बगोदर नीचे बाजार स्थित साईं क्यू शॉप (सहारा क्यू शोप) से मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने शटर उखाड़ कर हजारों रुपये के सामान चुरा लिये. इस संबंध में दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गये थ़े बुधवार की सुबह पता […]
विज्ञापन
बगोदर : बगोदर नीचे बाजार स्थित साईं क्यू शॉप (सहारा क्यू शोप) से मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने शटर उखाड़ कर हजारों रुपये के सामान चुरा लिये. इस संबंध में दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गये थ़े
बुधवार की सुबह पता चला कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ है़ दुकान में रखी चायपत्ती, राशन की सामग्री समेत करीब 55 हजार के सामान की चोरी हो गयी है़ इसकी सूचना बगोदर पुलिस को दी गयी है़ वहीं इंडेन गैस एजेंसी का शटर भी अज्ञात चोरों ने उखाड़ दिया गया था़ लेकिन दुकान से कुछ भी चोरी नहीं कर सके. इस संबंध में भुक्तभोगी की ओर से बगोदर थाना में लिखित शिकायत की गयी है़ बगोदर पुलिस ने उक्त दोनों दुकानों पर जाकर छानबीन की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










