पीरटांड़ : पेड़ कटाई को लेकर ग्रामीणों के बीच विवाद

Updated:
विज्ञापन

पीरटांड़ : भारती चलकरी पंचायत के चेंगधरी गांव में पेड़ काटने को लेकर दो गांवों के बीच का हुआ विवाद थाना पहुंच गया है. बताया जाता है कि चेंगधरी व मंगर तिलैया गांव के बीच पलास के पेड़ को एक गांव के लोगों ने काट लिया. इसका विरोध दूसरे गांव के लोगों ने किया. इसकी […]

विज्ञापन

पीरटांड़ : भारती चलकरी पंचायत के चेंगधरी गांव में पेड़ काटने को लेकर दो गांवों के बीच का हुआ विवाद थाना पहुंच गया है. बताया जाता है कि चेंगधरी व मंगर तिलैया गांव के बीच पलास के पेड़ को एक गांव के लोगों ने काट लिया. इसका विरोध दूसरे गांव के लोगों ने किया. इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी. वन विभाग ने जांच में पाया कि पलास के पेड़ रैयती जमीन पर हैं.

वन विभाग इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता. इसके बाद थाना में आवेदन दिया गया. इस लेकर ग्रामीणों में तनाव है. थाना प्रभारी नियेल भूषण मिंज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola