12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद हंगामा
गिरिडीह : नगर थानांतर्गत बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और मुफस्सिल थानांतर्गत सीसीएल डीएवी में बुधवार को सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा के बाद छात्रों ने हंगामा किया. इस दौरान छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की. बताया जाता है कि परीक्षा केंद्र में विद्यालय प्रबंधन की सख्ती से छात्रों ने नाराजगी जाहिर […]
गिरिडीह : नगर थानांतर्गत बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और मुफस्सिल थानांतर्गत सीसीएल डीएवी में बुधवार को सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा के बाद छात्रों ने हंगामा किया. इस दौरान छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की. बताया जाता है कि परीक्षा केंद्र में विद्यालय प्रबंधन की सख्ती से छात्रों ने नाराजगी जाहिर की.
दोपहर में परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र जैसे ही विद्यालय परिसर से बाहर निकले तो हंगामा शुरू कर दिया. बरगंडा में सड़क पर छात्रों ने पत्थर भी फेंका. बाद में मामले की जानकारी मिलने के बाद क्यूआरटी के जवान पहुंचे. पुलिस जवानों को देख कर सभी छात्र भाग खड़े हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










