आत्मदाह का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

जमीन हड़पे जाने से दुखी था बिरनी का युवक वाकया समाहरणालय परिसर का उपस्थित लोगों ने माचिस जलाने से रोका गिरिडीह : बिरनी प्रखंड के द्वारप्रहरी के युवक अशोक कुमार अकेला ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया. बुधवार की दोपहर अशोक पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समाहरणालय परिसर में दाखिल […]

विज्ञापन
जमीन हड़पे जाने से दुखी था बिरनी का युवक
वाकया समाहरणालय परिसर का
उपस्थित लोगों ने माचिस जलाने से रोका
गिरिडीह : बिरनी प्रखंड के द्वारप्रहरी के युवक अशोक कुमार अकेला ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया. बुधवार की दोपहर अशोक पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समाहरणालय परिसर में दाखिल हुआ. युवक अभी अपने शरीर में केरोसिन उड़ेल कर आग लगाने का प्रयास कर ही रहा था कि वहां पर मौजूद लोगों व डीएसओ रामचंद्र प्रसाद पहुंचे और युवक को आत्मदाह करने से रोका.
बाद में युवक को समझाया गया और पूरे मामले की जानकारी डीसी डॉ मुकेश कुमार वर्मा को दी गयी. जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया गया. इस संदर्भ में युवक अशोक का कहना था कि उनकी 10 डिसमिल जमीन द्वारप्रहरी में है. उक्त जमीन पर सुरेश साव, उमाशंकर साव, चंपा देवी, चौवा मंडल समेत अन्य लोग जबरन मकान बना रहे हैं. इसकी सूचना उसने स्थानीय थाना व अंचल को कई बार दी. पुलिस को सूचना देने के बाद जमीन को जबरन घेर रहे लोगों ने उसे जान मारने की धमकी दे दी.
आवेदन देने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो उसने आत्मदाह करने का निर्णय ले लिया. अशोक ने कहा कि उसने इसकी जानकारी डीसी, एसपी समेत कई पदाधिकारियों को पहले ही दी है. जब उसकी बातों पर कोई ध्यान नहीं देने लगा तो उसने आत्मदाह करने का प्रयास किया. इधर, थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा ने बताया कि बिरनी के अशोक अकेला नामक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया था. युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola