शिविर के दूसरे दिन डेढ़ लाख की ऋण वसूली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डुमरी : डुमरी पैक्स में तीन दिवसीय ऋण वसूली शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को डेढ़ लाख रुपये ऋण की वसूली हुई. मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि किसानों को बुधवार तक शिविर में ऋण जमा करने का मौका है. एकमुश्त ऋण वापसी पर किसानों को तीन प्रतिशत की छूट दी […]
विज्ञापन
डुमरी : डुमरी पैक्स में तीन दिवसीय ऋण वसूली शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को डेढ़ लाख रुपये ऋण की वसूली हुई. मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि किसानों को बुधवार तक शिविर में ऋण जमा करने का मौका है. एकमुश्त ऋण वापसी पर किसानों को तीन प्रतिशत की छूट दी जा रही है.
ऋणधारक किसान इस शिविर में आकर बकाया ऋण का भुगतान कर दें. ऐसा नहीं करने पर बाद में कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी. शिविर में पैक्स अध्यक्ष फलजीत महतो, प्रबंधक हीरामणि राम, उप-प्रबंधक नुरूल हक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










