अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के पुत्र पर छेड़खानी का आरोप

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलुंडी स्थित मध्य विद्यालय के एक शिक्षक पर स्कूल की पांच छात्राओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया है. मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है. आरोपित शिक्षक झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष याकूब अंसारी का पुत्र मो शब्बीर है. बताया जाता है कि रविवार की […]

विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलुंडी स्थित मध्य विद्यालय के एक शिक्षक पर स्कूल की पांच छात्राओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया है. मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है. आरोपित शिक्षक झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष याकूब अंसारी का पुत्र मो शब्बीर है.
बताया जाता है कि रविवार की दोपहर मध्य विद्यालय महेशलुंडी की पांच छात्रएं अपने अभिभावकों के साथ मुफस्सिल थाना पहुंची और पुलिस को बताया कि उनके साथ विद्यालय के शिक्षक मो शब्बीर के द्वारा छेड़खानी की गयी है. कक्षा छह की एक छात्र ने कहा कि शिक्षक ने गलत हरकत की है. कक्षा चार की तीन और कक्षा तीन की एक छात्र ने भी कुछ इसी तरह का आरोप शिक्षक मो शब्बीर पर लगाया है. थाना पहुंचने पर डीएसपी शंभु कुमार सिंह ने सभी छात्राओं का बयान दर्ज किया और थाना प्रभारी अजय कुमार साहू को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया.
उन्होंने मामले को काफी गंभीर बताया तथा कहा कि सभी पांचों छात्राओं से बात की गयी है. पूछताछ में छात्राओं ने कहा है कि उनके साथ शिक्षक मो शब्बीर छेड़छाड़ करता रहा है. बीते दिन भी यही हरकत की गयी है. थाना प्रभारी श्री साहू ने बताया कि आवेदन के आधार पर शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
बॉक्स-
बदनाम करने की हो रही साजिश : शब्बीर
इधर छात्राओं द्वारा लगाये गये आरोपों पर शिक्षक मो शब्बीर ने कहा कि उन्हें राजनीति के तहत कुछ लोग फंसाकर बदनाम करने में लगे हैं. जिन छात्राओं ने उन पर आरोप लगाया है, उन्हें कुछ लोगों ने बहकाया है. शब्बीर ने कहा कि वे पिछले 14 वर्षो से मध्य विद्यालय महेशलुंडी में बच्चों को पढ़ाते हैं.
जिस वक्त वे कुंवारे थे, उस दौरान भी उन पर ऐसा आरोप नहीं लगा. जिस दिन की घटना बतायी जा रही है, उस दिन बच्चियां खेल रही थी और उस खेल में वे प्वाइंट नोट कर रहे थे. इसी क्रम में एक बच्ची हार गयी और उसे शिक्षक के नाते समझाया था. अब इस पूरे मामले की जांच पुलिस करेगी तो सच खुद ब खुद सामने आ जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola