रिश्ता नकारा तो उठा ले गये छोटी बहन को
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेंगाबाद : बेंगाबाद थानांतर्गत केंदुआटांड़ गांव में शनिवार को भेलवाघाटी गांव के कुछ लोगांे ने शादी की नीयत से एक बच्ची को अगवा कर लिया है. बताया जाता है कि केंदुआटांड़ गांव में शादी को लेकर भेलवाघाटी के लोगों के साथ कुछ माह पूर्व बातचीत हुई थी. लड़की की शादी को लेकर गिरिडीह से कुछ […]
विज्ञापन
बेंगाबाद : बेंगाबाद थानांतर्गत केंदुआटांड़ गांव में शनिवार को भेलवाघाटी गांव के कुछ लोगांे ने शादी की नीयत से एक बच्ची को अगवा कर लिया है. बताया जाता है कि केंदुआटांड़ गांव में शादी को लेकर भेलवाघाटी के लोगों के साथ कुछ माह पूर्व बातचीत हुई थी. लड़की की शादी को लेकर गिरिडीह से कुछ लोग उसे देखने आये थे.
उसी दिन भेलवाघाटी के लोग भी आ पहुंचे, लेकिन लड़की के पिता ने भेलवाघाटी में रिश्ता करने से मना कर दिया. फलस्वरूप भेलवाघाटी के लोग उसकी दूसरी नाबालिग पुत्री को जबरन उठा ले गये. शादी की अगुआई कर रहे भेलवाघाटी के दो लोगों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. घटना की सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस ने बंधकों को ग्रामीणों से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया है. इधर, एएसइ जेपीएन सिन्हा ने कहा कि लड़की के परिजनों ने अब तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया है. बंधकों से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










