विरोध में कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग गिरिडीह : ओपेनकास्ट में बुधवार की रात को अपराधियों के तांडव के विरोध में सीसीएल कर्मियों ने घंटों कार्य बहिष्कार किया. गुरुवार की प्रथम पाली के मजदूरों ने काम नहीं किया, वहीं सामान्य पाली के मजदूरों ने भी काम नहीं करने की धमकी दे डाली. माइनिंग सरदार बलराम यादव व […]

विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग

गिरिडीह : ओपेनकास्ट में बुधवार की रात को अपराधियों के तांडव के विरोध में सीसीएल कर्मियों ने घंटों कार्य बहिष्कार किया. गुरुवार की प्रथम पाली के मजदूरों ने काम नहीं किया, वहीं सामान्य पाली के मजदूरों ने भी काम नहीं करने की धमकी दे डाली. माइनिंग सरदार बलराम यादव व रात्रि पाली में ड्यूटी पर रहे गुणाधर साव व चंद्रशेखर साव ने कहा कि इस परिस्थिति में रात के समय ड्यूटी करना काफी कठिन है.

रात में पुलिस व सीआइएसएफ के जवानों की तैनाती की जाये. तभी रात के समय कर्मी काम कर सकेंगे. कर्मियों का आरोप था की बार-बार हमला हो रहा है. कई बार फायरिंग की गयी है. इसके बावजूद प्रबंधन सुरक्षा के प्रति ध्यान नहीं दे रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola