साइबर अपराधियों ने लगाया हजारों का चूना
गिरिडीह : साइबर अपराधियों ने एक बार फिर एक व्यक्ति को चूना लगाया है. इस बाबत मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आवेदक सिहोडीह निवासी सुनील यादव का कहना है कि उसके मोबाइल पर दो बार अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन करनेवाले ने खुद को आंध्रा बैंक का मैनेजर बताया और एटीएम […]
गिरिडीह : साइबर अपराधियों ने एक बार फिर एक व्यक्ति को चूना लगाया है. इस बाबत मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आवेदक सिहोडीह निवासी सुनील यादव का कहना है कि उसके मोबाइल पर दो बार अज्ञात नंबर से फोन आया.
फोन करनेवाले ने खुद को आंध्रा बैंक का मैनेजर बताया और एटीएम नंबर की मांग की. पहली बार उसने नंबर नहीं दिया लेकिन दूसरी बार फोन आने पर उसने एटीएम नंबर दे दिया. बाद में उसके खाते से 20,800 रुपये की निकासी कर ली गयी. थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि मामले पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










