गिरिडीह में प्रतिभा की कमी नहीं : नप अध्यक्ष
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : मानव प्रेरणा समिति व नेहरू युवा केंद्र समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ. प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर गिरिडीह स्टेडियम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें अभिनव क्लब गावां, एसएम युवा क्लब बेंगाबाद, बिरसा क्लब बेंगाबाद, सिंघम क्लब बनियाडीह, एवरी डे क्लब, पुलिस लाइन […]
विज्ञापन
गिरिडीह : मानव प्रेरणा समिति व नेहरू युवा केंद्र समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ. प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर गिरिडीह स्टेडियम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें अभिनव क्लब गावां, एसएम युवा क्लब बेंगाबाद, बिरसा क्लब बेंगाबाद, सिंघम क्लब बनियाडीह, एवरी डे क्लब, पुलिस लाइन सेट क्लब, यंग इंडिया क्लब, स्वान क्लब ने भाग लिया.
प्रतियोगिता का पहला मैच एवरी डे क्लब एवं बिरसा क्लब के बीच खेला गया. इसमें एवरी डे क्लब 25/16 एवं 25/16 अंक से विजयी रहा. दूसरा मैच यंग इंडिया क्लब व एस एम युवा क्लब के बीच खेला गया. मैच यंग इंडिया क्लब ने 25/17 व 25/16 अंक के साथ जीत लिया. तीसरा मैच सिंघम क्लब व अभिनव क्लब के बीच खेला गया जिसमें सिंघम क्लब विजयी रहा. प्रतियोगिता का फाइनल मैच एवरी डे क्लब व सेट क्लब पुलिस लाइन के बीच खेला गया.
एवरी डे क्लब बनियाडीह की टीम ने सेट क्लब को हरा दिया. इधर फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्वान क्लब पपरवाटांड़ व आदिवासी विकास क्लब केंदुआटांड़ गांडेय के बीच खेला गया. मैच में पपरवाटांड़ स्वान क्लब विजयी रहा. मैच समाप्ति के बाद प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरित किया गया. मौके पर नप अध्यक्ष दिनेश यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन गुलाब रब्बानी उपस्थित थे.
इस तरह का आयोजन सराहनीय : रब्बानी: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नप अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि गिरिडीह में प्रतिभागियों की कमी नहीं है. खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ खेलने की जरूरत है. उन्होंने मानव प्रेरणा समिति एवं उसके सदस्यों को इस तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के लिए आभार प्रकट किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुलाब रब्बानी ने कहा कि गिरिडीह जिले में फुटबॉल के खिलाड़ियों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. मानव प्रेरणा समिति व नेहरू युवा केंद्र द्वारा इस तरह का आयोजन किया जाना सराहनीय है. सचिव सुरेश मंडल ने कहा कि उचित मंच मिलने से प्रतिभा अपने आप निखर कर सामने आयेगी.
इनकी भूमिका रही सराहनीय : कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमन लाल शर्मा, गौतम विश्वकर्मा, संतोष चक्रम, अजीत कुमार विश्वकर्मा, कामदेव मंडल, संदीप कुमार मंडल, संदीप कुमार शर्मा, राकेश पंडित, सुरेश मंडल, मो. आजाद, हिमांशु झा, मिथुन राजा, सुदीप पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










