आधी आबादी के विकास को बने बेहतर नीति : अंजु

Updated:
विज्ञापन

महिला समिति गांडेय : देश की आजादी से लेकर झारखंड गठन के बाद तक राज्य में आधी आबादी को समुचित अधिकार नहीं मिले. महिलाओं के लिए सरकार विशेष नीति बनाये ताकि समाज में आधी आबादी को भी समान सम्मान मिले. यह राय प्रखंड प्रमुख अंजु देवी ने की है. वह रविवार को प्रखंड की गांडेय […]

विज्ञापन
महिला समिति
गांडेय : देश की आजादी से लेकर झारखंड गठन के बाद तक राज्य में आधी आबादी को समुचित अधिकार नहीं मिले. महिलाओं के लिए सरकार विशेष नीति बनाये ताकि समाज में आधी आबादी को भी समान सम्मान मिले. यह राय प्रखंड प्रमुख अंजु देवी ने की है. वह रविवार को प्रखंड की गांडेय पंचायत सचिवालय में आहूत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आहूत सेमिनार में बोल रहे थे.
हक लेने को चुनौती से होगा जूझना : श्रीमती देवी ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए हमें आगे आने की जरूरत है. इसके लिए हमें एकजुट होकर महिला अधिकार के लिए आवाज बुलंद करनी होगी. मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए आगे आना होगा. महिलाएं घर की दहलीज पार करें तो हक व अधिकार स्वत: उनके कदमों में होगी. बैंक आफ इंडिया के आर सेट्टी ने महिलाओं को रोजगार व स्वावलंबन पर विस्तार से जानकारी देते हुए अपने पैरों पर खड़े होने के टिप्स दिये.
आयोजन की सहभागी : मौके पर मुखिया भरत लाल शर्मा, भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा, शिक्षिका अंजू देवी ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला समिति की देवंती देवी व संचालन रेखा देवी ने की. कार्यक्रम की शुरुआत अनुप्रिया एंड ग्रुप ने भक्ति भजन के साथ की. मौके पर ममता देवी, बबीता देवी, लक्ष्मी कुमारी, भारती कुमारी, नेहा कुमारी समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola