धनबाद से अगवा बच्च हजारीबाग रोड से बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सरिया : धनबाद जिले के वासेपुर शमशेर नगर से अगवा 11 वर्षीय बच्चे को आरपीएफ के जवानों ने हजारीबाग रोड से बरामद किया है. इस संदर्भ में आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक टीएस अहमद ने बताया कि हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम को आसनसोल-गया इएमयू सवारी गाड़ी रूकी. आरपीएफ के जवान नियमित चेकिंग […]
विज्ञापन
सरिया : धनबाद जिले के वासेपुर शमशेर नगर से अगवा 11 वर्षीय बच्चे को आरपीएफ के जवानों ने हजारीबाग रोड से बरामद किया है. इस संदर्भ में आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक टीएस अहमद ने बताया कि हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम को आसनसोल-गया इएमयू सवारी गाड़ी रूकी. आरपीएफ के जवान नियमित चेकिंग कर रहे थे.
तभी एक बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनायी दी. आवाज सुनकर जवान पहुंचे तो कुछ लोग भागने लगे. जवानों ने आवाज लगा रहे बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद बच्चे ने आपबीती सुनायी. श्री अहमद ने बताया कि बरामद बच्च शमशेर नगर निवासी मौलाना नौसाद खान का पुत्र मो. अमन है. अमन को उसके घर के बाहर से खेलने के दौरान दो लोगों ने टॉफी का लालच देकर जबरन बाइक पर बैठा लिया था. इसके बाद दोनों ने बच्चे के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन के पास मारपीट भी की. धनबाद से ही उक्त बच्चे को सवारी ट्रेन में बैठाकर बदमाश ले जा रहे थे. श्री अहमद ने बताया कि बच्चे के घरवालों को सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










