अपहृत युवती के साथ आरोपी धराया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमुआ : बीते एक मार्च को जमुआ थाना क्षेत्र के चकमंजो से अपहृत युवती को जमुआ थाना पुलिस ने बीते गुरुवार को बरामद कर लिया है. इसके साथ ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी युवक हीरोडीह थाना अंतर्गत मल्हो निवासी बाबूलाल साव को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि युवती […]
विज्ञापन
जमुआ : बीते एक मार्च को जमुआ थाना क्षेत्र के चकमंजो से अपहृत युवती को जमुआ थाना पुलिस ने बीते गुरुवार को बरामद कर लिया है. इसके साथ ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी युवक हीरोडीह थाना अंतर्गत मल्हो निवासी बाबूलाल साव को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि युवती को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
जमुआ थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक बाबूलाल साव युवती को शादी की नियत से कोलकाता भगा ले गया था. कोलकाता में पांच दिन रहकर दोनों घर वापस आ रहे थे. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया गया. जमुआ थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को ही अपहृत युवती को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है. इस बाबत जमुआ थाना में कांड संख्या 72/15 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










