सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग हुए घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना इलाके के मांझीडीह के पास शनिवार की शाम को यात्रियों से भरा एक ऑटो पलट गया. इस घटना में ऑटो पर सवार चार लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल में घायल डुमरी प्रखंड के छछन्दो निवासी मणी कोल व कौशल्या देवी, डोमीसीमर […]
विज्ञापन
पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना इलाके के मांझीडीह के पास शनिवार की शाम को यात्रियों से भरा एक ऑटो पलट गया. इस घटना में ऑटो पर सवार चार लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
सदर अस्पताल में घायल डुमरी प्रखंड के छछन्दो निवासी मणी कोल व कौशल्या देवी, डोमीसीमर निवासी मिथुन कोल और पीरटांड़ के सीमरबेड़ा निवासी लोगोनी देवी का इलाज चल रहा है. इस संदर्भ में घायलों ने बताया कि ऑटो पर सवार होकर हमलोग गिरिडीह से डुमरी की ओर जा रही थे. ऑटो पर आठ लोग सवार थे. मांझीडीह के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया. इससे ऑटो पलट गया.
राजधनवार. खोरीमहुआ-धनवार मुख्य मार्ग पर लाल बाजार के पास एक तेज रफ्तार बाइक के धक्के से स्थानीय महिला मरजीना खातून पति मो. इसरैल गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसके सिर पर चोट लगी है. रेफरल हॉस्पिटल धनवार में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है. घटना दोपहर लगभग दो बजे की है. जानकारी के अनुसार बाइक सवार परीक्षार्थी था.
गांडेय. शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटनामें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गिरिडीह-जामताड़ा मार्ग पर घटी. बताया जाता है कि अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रसनजोरी निवासी मुरली राणा गिरिडीह से अपने घर जा रहा था. इस दौरान मुरलीपहाड़ी के पास बाइक असंतुलित होकर पलट गयी. इस घटना में मुरली राणा के सिर व चेहरे पर चोटें आयी हैं. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन उसे गिरिडीह ले गये. जहां उसका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










