गिरिडीह एसपी का तबादला रुका !
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : खबर है कि सरकार ने दो एसपी के तबादला आदेश पर तत्काल रोक लगा दिया है. जिनका तबादला रोका गया है, उनमें गिरिडीह के एसपी क्रांति कुमार गरदेशी और स्पेशल ब्रांच के एसपी चंदन झा का नाम शामिल है. हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि किसी भी आधिकारी ने नहीं की है. लेकिन […]
विज्ञापन
रांची : खबर है कि सरकार ने दो एसपी के तबादला आदेश पर तत्काल रोक लगा दिया है. जिनका तबादला रोका गया है, उनमें गिरिडीह के एसपी क्रांति कुमार गरदेशी और स्पेशल ब्रांच के एसपी चंदन झा का नाम शामिल है. हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि किसी भी आधिकारी ने नहीं की है.
लेकिन सूत्रों ने बताया कि 18 फरवरी को गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी होने और पुलिस मुख्यालय द्वारा मूवमेंट आर्डर जारी किये जाने के बाद 19 फरवरी को इस संबंध में सीनियर पुलिस अफसरों को सरकार के स्तर से मौखिक आदेश मिला. जिसके बाद दोनों अफसरों को वर्तमान पद का प्रभार छोड़ने से रोक दिया गया है. उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी को सरकार ने 22 एसपी समेत 28 आइपीएस का तबादला किया था. तबादला आदेश जारी होने के तुरंत बाद पुलिस मुख्यालय ने रात में ही मूवमेंट आर्डर जारी कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










