मारपीट की घटनाओं में महिला समेत दो घायल

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : अलग-अलग क्षेत्र में हुयी मारपीट की घटनाओं में गुरुवार को दो लोग घायल हो गये. पहली घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पोखरना की है. यहां अलिमा बीबी के साथ उसके देवर ने मारपीट की है. अलिमा ने आरोप लगाया कि उसके देवर इस्माइल ने घर का ताला तोड़ दिया था. विरोध करने पर […]

विज्ञापन
गिरिडीह : अलग-अलग क्षेत्र में हुयी मारपीट की घटनाओं में गुरुवार को दो लोग घायल हो गये. पहली घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पोखरना की है. यहां अलिमा बीबी के साथ उसके देवर ने मारपीट की है. अलिमा ने आरोप लगाया कि उसके देवर इस्माइल ने घर का ताला तोड़ दिया था. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी.
वहीं दूसरे घटना में न्यू बरगंडा के रहने वाले रामानंद मधुकर को गुरुवार की रात को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रामानंद का आरोप है कि बुधवार को उसका साढ़ू अतुल उसे बेंगाबाद की ओर ले आया. उसके साथ मारपीट कर उसे वहीं फेंक दिया. घटना के कारण का पता नहीं चल सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola