अपराधियों ने बंधक बनाकर दो लाख की संपत्ति लूटी
हथियार से लैस थे सभी अपराधीघटना धनवार क्षेत्र के घोसकेडीह कीराजधनवार. धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसकेडीह में रविवार की देर रात को अपराधियों ने भीखी महतो के घर में घुस कर लगभग दो लाख की संपत्ति लूट ली. बताया जाता है कि अपराधियों ने सबसे पहले परिजनों को बंधक बना लिया. करीब चार घंटे तक […]
हथियार से लैस थे सभी अपराधीघटना धनवार क्षेत्र के घोसकेडीह कीराजधनवार. धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसकेडीह में रविवार की देर रात को अपराधियों ने भीखी महतो के घर में घुस कर लगभग दो लाख की संपत्ति लूट ली. बताया जाता है कि अपराधियों ने सबसे पहले परिजनों को बंधक बना लिया. करीब चार घंटे तक अपराधियों ने सभी को बंधक बना कर रखा और जमकर लूटपाट की. भीखी महतो के पुत्र रामेश्वर यादव ने बताया कि रविवार की रात को लगभग 11 बजे अपराधी छत के रास्ते घर में घुस गये. सबसे पहले भीखी महतो को कब्जे में लिया और अन्य कमरों का दरवाजा खुलवा कर महिलाओं को बंधक बना लिया. अपराधियों ने जेवर, नगदी, बरतन, कपड़ा समेत लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली. अपराधियों की संख्या सात थी. चार अपराधी घर के अंदर घुसे थे और अन्य बाहर थे. बदमाशों के भागने के बाद गांव वालों तथा धनवार पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. सोमवार सुबह धनवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गयी. रामेश्वर यादव ने बताया कि सभी अपराधी हथियार से लैस थे. पुलिस अपराधियों का पता लगाने में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










