मैट्रिक में 29,145 व इंटर में 6,757 छात्र ने दी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

चित्र परिचय : 1 – सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय केंद्र का निरीक्षण करती डीइओ, 2 – परीक्षा देते परीक्षार्थी गिरिडीह. सोमवार को जिले के 46 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई. इसमें 29,145 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. वहीं जिले के 18 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा में 6,757 परीक्षार्थी शामिल हुए. सोमवार […]

विज्ञापन

चित्र परिचय : 1 – सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय केंद्र का निरीक्षण करती डीइओ, 2 – परीक्षा देते परीक्षार्थी गिरिडीह. सोमवार को जिले के 46 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई. इसमें 29,145 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. वहीं जिले के 18 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा में 6,757 परीक्षार्थी शामिल हुए. सोमवार को मैट्रिक में हिंदी और इंटर में समाज शास्त्र की परीक्षा हुई. कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) निर्मला कुमारी बरेलिया ने सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय के परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्राधीक्षक को आवश्यक निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि सोमवार को परीक्षा शांतिपूर्ण रही है. मकतपुर उवि, पचंबा उवि व पचंबा बालिका उवि आदि केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola