मकान में आग लगने से हजारों का नुकसान
चित्र परिचय : राजधनवार. धनवार थाना क्षेत्र के ग्राम दासेडीह में सोमवार को एक खपरैल मकान में आग लगने से हजारों रुपए की संपत्ति जल गयी. मिली जानकारी के अनुसार दासेडीह के रंजीत राय के घर सोमवार की सुबह बेटी की विदाई हो रही थी. विदाई के बाद घर में रखे बिचाली में किसी तरह […]
चित्र परिचय : राजधनवार. धनवार थाना क्षेत्र के ग्राम दासेडीह में सोमवार को एक खपरैल मकान में आग लगने से हजारों रुपए की संपत्ति जल गयी. मिली जानकारी के अनुसार दासेडीह के रंजीत राय के घर सोमवार की सुबह बेटी की विदाई हो रही थी. विदाई के बाद घर में रखे बिचाली में किसी तरह आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में लिया. हालांकि ग्रामीणों की मदद से दो डीजल पंप के सहारे जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में चावल, कपड़ा, एलइडी टीवी, बरतन, जेवर समेत 10 हजार रुपये नगद जल जाने की बात पीडि़त ने कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










