सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल

बेंगाबाद व तिसरी में हुई सड़क दुर्घटनाएंचित्र परिचय: 18, 19- घायलों का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी बेंगाबाद, तिसरी. अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं छह लोग घायल हो गये. पहली घटना बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य पथ पर कर्णपूरा के पास घटी. बताया जाता है कि कर्णपूरा के पास एक ट्रक […]
बेंगाबाद व तिसरी में हुई सड़क दुर्घटनाएंचित्र परिचय: 18, 19- घायलों का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी बेंगाबाद, तिसरी. अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं छह लोग घायल हो गये. पहली घटना बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य पथ पर कर्णपूरा के पास घटी. बताया जाता है कि कर्णपूरा के पास एक ट्रक व टेंपो के बीच टक्कर हो गयी. इसमें टेंपो पर सवार झिंझरी मुहल्ला निवासी राजा साव की घटनास्थल पर मौत हो गयी, वहीं टेंपो में सवार विकास हाड़ी समेत तीन लोग घायल हो गये. विकास हाड़ी का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. जबकि अन्य दो घायलों की नाजुक स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. इधर दूसरी घटना तिसरी थाना क्षेत्र के लोकाय नदी के पास घटी. बताया जाता है कि बिना नंबर की बजाज मोटरसाइकिल व विपरीत दिशा से आ रही जेएच 11इ/4840 नंबर की हीरो होंडा बाइक में लोकाय नदी के पास टक्कर हो गयी. इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में सेवाटांड़ निवासी बहादुर हेंब्रम के सिर में चोट लगी. जबकि लोकाय नयनपुर निवासी बुधन बेसरा का पैर टूट गया, वहीं मेहराबांक निवासी गणेश राय भी घायल हो गये. तीनों को तिसरी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










