पीडि़ता और गवाहों को धमकाने का आरोप

गिरिडीह. नगर थाना इलाके के मोहनपुर की एक महिला ने महिला थाना प्रभारी को आवेदन देकर छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. महिला का कहना है कि आरोपी अशोक कुमार ठाकुर खुलेआम घूम रहा है. पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से आरोपी का मनोबल बढ़ता जा रहा […]
गिरिडीह. नगर थाना इलाके के मोहनपुर की एक महिला ने महिला थाना प्रभारी को आवेदन देकर छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. महिला का कहना है कि आरोपी अशोक कुमार ठाकुर खुलेआम घूम रहा है. पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से आरोपी का मनोबल बढ़ता जा रहा है. साथ ही अशोक ठाकुर द्वारा कांड के गवाहों को धमकी भी दी जा रही है. 23 अक्तूबर को आरोपी ने गवाहों को धमकी दी है. पीडि़ता का कहना है कि बीते 18 फरवरी को अशोक उसके घर में घुस आया था और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी. मामले को लेकर न्यायालय में शिकायत की गयी थी और 24 सितंबर को थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस संदर्भ में महिला थाना प्रभारी ने कहा कि कांड का अनुसंधान चल रहा है. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










