कुट्टी मिल में लगी आग, हजारों का नुकसान

मिल मालिक ने अज्ञात पर आग लगाने का लगाया आरोपचित्र परिचय: 24. इसी मिल में लगायी गयी थी आगगिरिडीह. नगर थाना इलाके के पचंबा नर्मदाधाम मोड़ के पास स्थित कुट्टी मिल में रविवार की रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. इससे हजारों का नुकसान हो गया. आग की लपटें खूब तेज होने के बाद […]
मिल मालिक ने अज्ञात पर आग लगाने का लगाया आरोपचित्र परिचय: 24. इसी मिल में लगायी गयी थी आगगिरिडीह. नगर थाना इलाके के पचंबा नर्मदाधाम मोड़ के पास स्थित कुट्टी मिल में रविवार की रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. इससे हजारों का नुकसान हो गया. आग की लपटें खूब तेज होने के बाद मिल के मालिक सरजू साव की नींद टूटी. सरजू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे. लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया. इसी क्रम किसी ने अग्निशामक विभाग को सूचना दी. देर रात को दमकल पहुंचा. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. इस संदर्भ में सरजू साव ने बताया कि रविवार की रात को अचानक उनकी नींद टूटी तो देखा कि उसके मिल में रखे बिचाली में आग लग गयी है. श्री साव का कहना है कि आग बुझाने के बाद जब मुआयना किया तो उनकी नजर मिल के छत पर पड़ी. छत टूटा हुआ था, वहीं कमरे में रखे पांच सौ रुपये भी गायब मिला. मिल के मालिक को शक है कि किसी ने मिल में आग लगा दी और रुपये भी लेकर चलते बने. श्री साव ने बताया की मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










