विधायक ने किया क्षेत्र दौरा, मजार में चढ़ायी चादर

Published at :26 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने किया क्षेत्र दौरा, मजार में चढ़ायी चादर

गांडेय. गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने रविवार को गांडेय विस क्षेत्र के बुधुडीह, पहरीडीह, गजकुंडा, अहारडीह, फुलजोरी, प्रतापपुर, डाकबंगला आदि गांवों का दौरा किया. इस क्रम में डॉ. अहमद ने कहा कि झारखंड में यूपीए मजबूत स्थिति में है. जनता विकास चाहती है. उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र का अपेक्षाकृत विकास किया है. इस […]

विज्ञापन

गांडेय. गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने रविवार को गांडेय विस क्षेत्र के बुधुडीह, पहरीडीह, गजकुंडा, अहारडीह, फुलजोरी, प्रतापपुर, डाकबंगला आदि गांवों का दौरा किया. इस क्रम में डॉ. अहमद ने कहा कि झारखंड में यूपीए मजबूत स्थिति में है. जनता विकास चाहती है. उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र का अपेक्षाकृत विकास किया है. इस दौरान डॉ. अहमद बुचा नावाडीह स्थित मजार भी पहुंचे और दरगाह में चादर चढ़ायी. साथ ही बुचा नावाडीह में मृतक के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी. मौके पर मो. अशरफ, कारू पाठक, मो. अकबर, प्रमोद राम, मो. जब्बार, जोधन महतो, मो. असगर, रोहित पंडित, प्रकाश मंडल समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola