Giridih News :14 थाना और सात ओपी को मिले नये प्रभारी

Giridih News :जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर तबादला किया गया. एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर जारी आदेश के तहत जिले के 14 थानों और सात ओपी में नये थाना व ओपी प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है.
सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किये गये हैं. इसमें खास बात यह रही कि लंबे अरसे बाद जिले में दो महिला पुलिस अधिकारियों को थाना/ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. सेवा पुस्तिका प्रभारी श्वेता कुमार को देवरी थाना का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि सरिया थाना में पदस्थापित एसआई सविता कुमारी को नवडीहा ओपी प्रभारी नियुक्त की गयीं हैं. इससे महिला नेतृत्व को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ पुलिसिंग में संवेदनशीलता बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है.
किसे कहां भेजा गया
आदेश के अनुसार अमन कुमार सिंह को बेंगाबाद थाना प्रभारी बनाया गया है, जो पूर्व में भरकट्टा ओपी प्रभारी थे. वहीं, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह को पीरटांड़, पीरटांड़ थाना प्रभारी दीपेश कुमार को मधुबन, खुखरा थानेदार निरंजन कच्छप को भेलवाघाटी व रविंद्र कुमार को खुखरा थाना प्रभारी बनाया गया है. एनुल हक खान को अहलियापु, बुधेश्वर उरांव को ताराटांड़, बृजेश कुमार को राजधनवार, शंभुनंद ईश्वर को तिसरी, रेंद्र यादव को लोकाय नयनपुर, राजेश कुमार को बगोदर, पिंकू कुमार सिंह को सरिया तथा श्रीकांत कुमार को डुमरी थाना प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा सोनू कुमार साहू को परसन, अरविंद कुमार ठाकुर को मनसाडीह, ओमप्रकाश पांडेय को भरकट्टा, योगेश कुमार महतो को गुनियाथर, नीरज कुमार को हरलाडीह और मनोज कुमार को थानसिंहडीह ओपी प्रभारी नियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




