ट्रक ने बाइक काे मारी टक्कर, एक की मौत
Updated at : 28 Dec 2019 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के पोबी मोड़ धरधरो के पास शुक्रवार की देर शाम को ट्रक व बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक जमुआ थाना क्षेत्र के काजीमगहा निवासी मो. मुमताज ( 48) है. बताया जाता है मो. मुमताज अपने किसी रिश्तेदार के घर दावत […]
विज्ञापन
गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के पोबी मोड़ धरधरो के पास शुक्रवार की देर शाम को ट्रक व बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक जमुआ थाना क्षेत्र के काजीमगहा निवासी मो. मुमताज ( 48) है.
बताया जाता है मो. मुमताज अपने किसी रिश्तेदार के घर दावत देने के लिए जा रहा था. इसी दौरान पोबी मोड़ धरधरो के पास सामने से आ रही एक ट्रक ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




