ePaper

वंचितों के हित के लिए काम कर रही लोजपा : चिराग

Updated at : 15 Dec 2019 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
वंचितों के हित के लिए काम कर रही लोजपा : चिराग

गिरिडीह : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी गरीब व वंचितों के हित के लिए काम कर रही है. लोजपा ने जात-पात, धर्म व मजहब से उठ कर काम किया है. वह शनिवार को झंडा मैदान में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी उपेंद्र शर्मा […]

विज्ञापन

गिरिडीह : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी गरीब व वंचितों के हित के लिए काम कर रही है. लोजपा ने जात-पात, धर्म व मजहब से उठ कर काम किया है. वह शनिवार को झंडा मैदान में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी उपेंद्र शर्मा के पक्ष में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे. कहा कि मंत्री रामबिलास पासवान ने 50 वर्षों तक सक्रिय कार्य किया और राज्य के विकास को आगे ले गये.

कहा कि किसी कारणवश भाजपा के साथ उनकी पार्टी का झारखंड में गठबंधन नहीं हुआ, इस कारण लोजपा ने यहां अकेले चुनाव लड़ा. उन्होंने लोजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की. सभा को लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह व गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी उपेंद्र शर्मा ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola