जलने से महिला की मौत

Updated at : 29 Nov 2019 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
जलने से महिला की मौत

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के कोयरीडीह की घटना जामताड़ा है मृतका का मायका, पिता ने लगाया हत्या का आरोप गिरिडीह/गांडेय : अहिल्यापुर थाना इलाके के कोयरीडीह गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गयी. मृतका कोयरीडीह निवासी हनीफ मियां की 35 वर्षीय पत्नी गुलशन बीबी है. उसकी मौत बुधवार को ही […]

विज्ञापन

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के कोयरीडीह की घटना

जामताड़ा है मृतका का मायका, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह/गांडेय : अहिल्यापुर थाना इलाके के कोयरीडीह गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गयी. मृतका कोयरीडीह निवासी हनीफ मियां की 35 वर्षीय पत्नी गुलशन बीबी है. उसकी मौत बुधवार को ही हो गयी थी. इसकी जानकारी मायकेवालों को गुरुवार को लगी. इसके बाद मायकेवाले जामताड़ा से कोयरीडीह गांव पहुंचे. मायके वालों का कहना है कि गुलशन की हत्या की गयी है.

सूचना मिलते ही अहिल्यापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया. इस दौरान मृतका के पिता नौशाद मियां ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना दी गयी की गुलशन जल गयी है.

इसी सूचना पर वे घर के अन्य सदस्यों के साथ कोयरीडीह पहुंचे. कोयरीडीह पहुंचने के बाद मृतका के पति हनीफ व ससुराल के अन्य सदस्यों ने कहा कि गुलशन को इलाज के लिए धनबाद ले गये हैं. नौशाद का कहना है कि वह धनबाद गये तो पुन: फोन पर खबर दी गयी की गुलशन को लेकर रांची आ गये हैं.

इसके बाद रांची पहुंचे. रांची पहुंचने पर पुन: गुलशन के ससुराल वालों ने कहा कि गुलशन की मौत हो गयी है और उसे घर ले आये हैं. नौशाद का कहना है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था. कुछ माह पूर्व एक बाइक भी दामाद को दी थी. कहा कि उसकी बेटी को जलाकर मारा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola