एप के सहारे मोबाइल हैक कर करते थे ठगी
गिरिडीह/गांडेय : ऐनी डेस्क, टीम व्यूवर जैसे एप का इस्तेमाल कर साइबर अपराधी बैंक ग्राहकों के मोबाइल हैक कर ठगी कर रहे हैं. यह खुलासा मंगलवार को अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया से साइबर अपराध के आरोप में पकड़े गये चारों आरोपियों ने पुलिसिया पूछताछ में किया. इन अपराधियों ने बताया कि वे किस प्रकार […]
गिरिडीह/गांडेय : ऐनी डेस्क, टीम व्यूवर जैसे एप का इस्तेमाल कर साइबर अपराधी बैंक ग्राहकों के मोबाइल हैक कर ठगी कर रहे हैं. यह खुलासा मंगलवार को अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया से साइबर अपराध के आरोप में पकड़े गये चारों आरोपियों ने पुलिसिया पूछताछ में किया. इन अपराधियों ने बताया कि वे किस प्रकार बैंक ग्राहकों को अपना टारगेट बनाते हैं और कैसे उन्हें अपनी बातों में फंसाकर मोबाइल को इन एप के माध्यम से हैक कर लेते थे. यह जानकारी साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने दी.
बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया जंगल में साइबर अपराधियों का जमावड़ा लगा है. इसके बाद अहिल्यापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. पुलिस जब पहुंची तो साइबर अपराधी भागने लगे. इस क्रम में चार युवकों को पकड़ा गया. इनमें चिकसोरिया के राजेंद्र मंडल व विश्वनाथ मंडल (दोनों पिता परमेश्वर मंडल) तथा कैलाश मंडल एवं संतोष मंडल (दोनों पिता जीवलाल मंडल) शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










