फैमिली एंड कंपनी की राजनीति कर रहे झामुमो, राजद, कांग्रेस

Updated at : 21 Oct 2019 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
फैमिली एंड कंपनी की राजनीति कर रहे झामुमो, राजद, कांग्रेस

गिरिडीह/कोडरमा/जमुआ. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान गिरिडीह, कोडरमा, जमुआ में जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान श्री दास ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा. कहा : झारखंड में भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है. बाकी सभी परिवार की कंपनियां बनकर रह गये हैं. जैसे कांग्रेस : सोनिया परिवार […]

विज्ञापन

गिरिडीह/कोडरमा/जमुआ. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान गिरिडीह, कोडरमा, जमुआ में जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान श्री दास ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा. कहा : झारखंड में भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है. बाकी सभी परिवार की कंपनियां बनकर रह गये हैं. जैसे कांग्रेस : सोनिया परिवार एंड कंपनी, झामुमो : सोरेन परिवार एंड कंपनी और राजद : लालू यादव एंड कंपनी. उन्होंने कहा कि ये पार्टियां लोकतंत्र की विरोधी हैं.

लोकतंत्र में एक जूता सीनेवाले से लेकर चाय बेचनेवाला तक प्रधानमंत्री बन सकता है. इसका उदाहरण दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस व झामुमो ने गरीबों, आदिवासियों के नाम पर वोट की राजनीति की. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड की क्षेत्रीय पार्टी के साथ मिल कर राज्य को चरागाह बनाया. यहां के संसाधनों को लूटा. वहीं, झामुमो ने झारखंड को बेचा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola