ePaper

महिला वोटर बढ़ाने की कवायद तेज

Updated at : 16 Oct 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
महिला वोटर बढ़ाने की कवायद तेज

जिले में 16 लाख 77 हजार 585 मतदाता वर्तमान में मतदाता सूची का जेंडर रेशियाे प्रति हजार पुरुषों पर 889 महिलाएं प्रति हजार पुरुषों पर 920 महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने का लक्ष्य निर्धारित 19 व 20 अक्तूबर को चलेगा काम छोड़ो नाम जोड़ो अभियान गिरिडीह : महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने […]

विज्ञापन

जिले में 16 लाख 77 हजार 585 मतदाता

वर्तमान में मतदाता सूची का जेंडर रेशियाे प्रति हजार पुरुषों पर 889 महिलाएं
प्रति हजार पुरुषों पर 920 महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने का लक्ष्य निर्धारित
19 व 20 अक्तूबर को चलेगा काम छोड़ो नाम जोड़ो अभियान
गिरिडीह : महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने को लेकर निर्वाचन विभाग तैयारी में जुटा है. मतदान केंद्रों पर महिलाओं की कम संख्या और मतदाता सूची से महिलाओं का नाम गायब रहने से लगातार आंकड़ों में हो रहे लैंगिक असंतुलन को दूर करने के लिए अब बूथवार अभियान चलाया जायेगा.
इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की ओर से जिले के प्रत्येक निर्वाची पदाधिकारियों को प्रत्येक बूथ पर काम छोड़ो नाम जोड़ो अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह अभियान अगले 19 और 20 अक्तूबर को प्रत्येक मतदान केंद्र पर चलाया जायेगा.
इस दौरान सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर वैसी महिलाएं जो गांव की बहू हैं या वैसी युवतियां जिसकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ेंगे. इसके लिए वे सभी योग्य लोगों से प्रपत्र छह भरकर जमा लेंगे. इस दौरान युवा मतदाताओं का भी आवेदन जमा लिया जायेगा,ताकि 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके एक भी मतदाता मतदान से वंचित न रहें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola