बच्चा चोर के संदेह में पिटाई व छिनतई मामले में पंचायती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2019 8:09 AM

विज्ञापन

गांडेय : गत बुधवार की रात झाविमो नेता पिंटू हाजरा समेत चार लोगों के साथ बच्चा चोर के संदेह में मारपीट व छिनतई के मामले में रविवार को अहिल्यापुर पंचायत के दुलहडीह में पंचायती हुई. अध्यक्षता अहिल्यापुर मुखिया प्रो अरुण हाजरा ने की. पिंटू ने बताया कि उसका पुत्र गिरिडीह में इलाजरत था. वह इलाज […]

विज्ञापन

गांडेय : गत बुधवार की रात झाविमो नेता पिंटू हाजरा समेत चार लोगों के साथ बच्चा चोर के संदेह में मारपीट व छिनतई के मामले में रविवार को अहिल्यापुर पंचायत के दुलहडीह में पंचायती हुई. अध्यक्षता अहिल्यापुर मुखिया प्रो अरुण हाजरा ने की.

पिंटू ने बताया कि उसका पुत्र गिरिडीह में इलाजरत था. वह इलाज के पैसे लेकर अपने तीन साथियों चुन्नी हाजरा, महेश साव व कतरास निवासी अविनाश कुमार के साथ दो बाइक में सवार होकर रात करीब नौ बजे गिरिडीह जा रहा था. इसी क्रम में फुलची पंचायत के पंचरुखी में कुछ लोगों ने वाहन रोक कर पूछताछ करते हुए बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर मारपीट शुरू कर दी.
इस क्रम में उनके पास से मोबाइल व करीब 22 हजार रुपये भी छीन लिये. काफी देर बाद जब मुखिया व पुलिस बल पहुंचा तो सभी की जान बची. इधर, पंचायत में पहुंचे फुलची-पंचरुखी से आये ग्रामीणों ने घटनाक्रम की जानकारी दी और अपनी गलती स्वीकारी. बैठक में सर्वसम्मति से गांव में बैठक कर छिनतई किये गये मोबाइल व राशि वापसी पर सहमति बनी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola