कोलकाता से चोरी कर फरार युवक गिरिडीह से गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2019 3:13 AM
हीरोडीह : होटल में चोरी कर फरार नौकर को कोलकाता पुलिस ने हीरोडीह पुलिस के सहयोग से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया युवक जमुआ प्रखंड के बलीडीह निवासी जीतेंद्र दास है. गुरुवार को कोलकाता पुलिस आरोपी को लेकर चली गयी. जीतेंद्र के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, एक मोबाइल व एक खाली […]
हीरोडीह : होटल में चोरी कर फरार नौकर को कोलकाता पुलिस ने हीरोडीह पुलिस के सहयोग से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया युवक जमुआ प्रखंड के बलीडीह निवासी जीतेंद्र दास है. गुरुवार को कोलकाता पुलिस आरोपी को लेकर चली गयी. जीतेंद्र के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, एक मोबाइल व एक खाली पर्स भी बरामद किया है.
जीतेंद्र कोलकाता के बालाजी इन होटल में काम करता था और बीते दो सितंबर को वह चोरी कर फरार हो गया. इस घटना को लेकर होटल के संचालक राहुल बनर्जी ने गौडीयाहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. गौडीयाहाट के पुलिस इंस्पेक्टर पी दासगुप्ता ने बताया कि जीतेंद्र दास कोलकाता स्थित बाला जी इन होटल में पिछले पांच-छह माह से नौकरी कर रहा था. दो सितंबर को होटल संचालक का लैपटॉप, मोबाइल व पर्स लेकर फरार हो गया. संचालक राहुल बनर्जी ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था. इसके बाद कोलकाता पुलिस ने उसकी तलाश शुरूकी. इस बीच पता चला कि आरोपी इन दिनों अपने घर में है, जिसके बाद हीरोडीह पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर युवक को पकड़ा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










