Giridih News :खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास : डॉ मंजू

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास : डॉ मंजू

Giridih News :देवरी प्रखंड की गादीदिघी पंचायत के दरायशरण गांव में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का शिलान्यास शुक्रवार को विधायक डॉ मंजू कुमारी ने भूमि पूजन कर किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित हुए.

विज्ञापन

लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और टीम भावना की सीख देता है. कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण होने से यहां के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अभ्यास और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा.

प्रतिभा निखारने का मिलेगा मौका

इससे क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलेगा और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे. विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. प्रखंड स्तरीय स्टेडियम बनने से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे नशा व अन्य गलत गतिविधियों से दूर रहकर खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकेंगे. मौके पर वीरेंद्र तिवारी, मीरा तिवारी, कुंदन तिवारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola