सुषमा स्वराज के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

Updated at : 09 Aug 2019 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
सुषमा स्वराज के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

गिरिडीह :भाजपा नगर कमेटी की ओर से गुरुवार को बोड़ो स्थित चौधरी कॉम्प्लेक्स में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, मेयर सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, नगर अध्यक्ष सदानंद प्रसाद वर्मा, डाॅ. शैलेंद्र चौधरी समेत अन्य भाजपाइयों ने सुषमा स्वराज […]

विज्ञापन

गिरिडीह :भाजपा नगर कमेटी की ओर से गुरुवार को बोड़ो स्थित चौधरी कॉम्प्लेक्स में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, मेयर सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, नगर अध्यक्ष सदानंद प्रसाद वर्मा, डाॅ. शैलेंद्र चौधरी समेत अन्य भाजपाइयों ने सुषमा स्वराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

विधायक निर्भय शाहाबादी समेत अन्य वक्ताओं ने सुषमा स्वराज के जीवन पर प्रकाश डाला. कहा कि वह एक मृदुभाषी व मिलनसार महिला थी. अपने कार्यों के बल पर उन्हें सबसे कम उम्र में कैबिनेट मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था. वे लोकसभा में भाजपा के विपक्ष की नेता रही, जिसमें खासी उपलब्धि हासिल की.

विदेश मंत्री के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और भारत को पहचान दिलायी. मौके पर भाजपा नेता संत कुमार लल्लू, शिल्पा देवी, संजू देवी, सत्येंद्र चौधरी, दीपक स्वर्णकार, अनूप सिन्हा, नरेंद्र सिंह, प्रकाश दास, राजा झुनझुनवाला, संजीत सिंह पप्पू, संदीप डंगेईच, गोपाल विश्वकर्मा, हरमिंदर सिंह बग्गा, बबलू साव, सुनीत सिंह, शशि सिन्हा, बढ़न वर्मा, उज्ज्वल गुप्ता, विशाल गुप्ता, भागीरथ मंडल, अमित पासवान, संतोष पाठक, हरिमोहन कंधवे समेत अन्य भाजपाइयों ने भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी.

डुमरी. सुषमा स्वराज के निधन पर गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने शोक सभा की. उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजू सोनी ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है. मौके पर जानकी देवी, मोनी देवी, सावित्री देवी, मंजू देवी, अनिता देवी, तारा देवी, रीना देवी आदि उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola