Gopalganj News : देवरिया में पुलिस पर हमला, गोपालगंज के दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

गिरफ्त में नाबालिग

Gopalganj News : पुलिस को कुचलने की कोशिश के बाद पीछा कर दबोचे गए तस्कर

विज्ञापन

Gopalganj News : यूपी के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के गो-तस्करों ने खाकी को रौंदने की कोशिश की. नूरीगंज बाजार के पास घेराबंदी कर रही यूपी पुलिस की टीम पर विजयीपुर के तस्करों ने न सिर्फ अपनी तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, बल्कि उन पर तमंचे से फायरिंग की भी कोशिश की. इस जानलेवा हमले में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आयी हैं. पुलिस ने विजयीपुर के अजय कुमार बैठा और एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया. जबकि उनका साथ हेमराज यादव पिकअप चालक फरार हो गया. इस कार्रवाई में 05 गोवंश, 01 पिकअप, 01 बाइक, 01 तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए.

लाइनरों ने निकाला तमंचा, पिकअप चालक ने पुलिस पर चढ़ाई गाड़ी

पुलिस टीम ने हौसला दिखाते हुए तस्करों का पीछा किया और वीरसिंहपुर गांव के पास घेरकर विजयीपुर के दो लोगों को दबोच लिया. अंधेरे का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी पिकअप चालक मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस ने मौके से पांच गोवंश, एक पिकअप, एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है. भटनी पुलिस को शुक्रवार की देर रात पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर पिकअप में गोवंश लादकर यूपी की सीमा से बिहार के विजयीपुर की तरफ ले जाने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही भटनी एसओ मृत्युंजय राय के नेतृत्व में दरोगा अजय कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ नूरीगंज बाजार के पास मोर्चा संभाल लिया. देर रात जब तस्करों की पिकअप आती दिखी, तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया. पुलिस को सामने देख पिकअप के आगे-पीछे चल रहे मोटरसाइकिल सवार लाइनरों ने तुरंत तमंचा निकाल लिया और पुलिस टीम पर फायर झोंकने का प्रयास किया. इसी बीच पिकअप चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए सीधे पुलिसकर्मियों पर ही गाड़ी मोड़ दी. पुलिसकर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि इस अफरा-तफरी में कुछ जवान चोटिल हो गए.

Also Read : Saran News : शिक्षा, बेरोजगारी और महंगाई पर भाकपा का मंथन, चुनावी रणनीति तय

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन