गोपालगंज के स्कूलों में पुलिस दीदी टीम का जागरूकता अभियान, बच्चों को गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

Author Manish Raj|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और आपात स्थिति की जानकारी देती पुलिस

गोपालगंज में पुलिस दीदी टीम ने स्कूलों में 'सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य' अभियान चलाया. बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, नशे से दूरी और महिला अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया. यह अभियान समाज को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

गोपालगंज: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले भर के विद्यालयों में पुलिस दीदी टीम द्वारा जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है. 23 जुलाई को चलाए गए विशेष अभियान के तहत अभया ब्रिगेड की टीम ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया. अभियान के दौरान बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए नियमित पढ़ाई करने और अपने भविष्य को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुड टच-बैड टच व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी. बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस दीदी टीम ने छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा आपात स्थिति में पुलिस से मदद लेने के तरीकों की भी जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बच्चों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अभिभावकों या पुलिस को देने की अपील की.

नशामुक्त समाज का दिया संदेश. अभियान के दौरान नशामुक्त समाज बनाने का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया. टीम ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर ही स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है.

महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा पर भी हुआ संवाद. छात्राओं को महिला सम्मान, आत्मरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया. उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर पुलिस से संपर्क करें. पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है.

यातायात नियमों के पालन की अपील. पुलिस दीदी टीम ने सड़क सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया. बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा सड़क पार करते समय सतर्क रहने की जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें अपने परिजनों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया.

सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य अभियान रहेगा जारी. पुलिस दीदी टीम ने "सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य" का संदेश देते हुए बच्चों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस हर समय उनके साथ है. अधिकारियों ने बताया कि जिले में आगे भी इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े और समाज को अपराधमुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन