धक्का मार भाग रही वैन जब्त

Updated at : 05 Jul 2019 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
धक्का मार भाग रही वैन जब्त

बेंगाबाद : देवघर जिले के मरगोमुंडा इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद भाग रही पिकअप वैन को बेंगाबाद पुलिस ने जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है. गुुरुवार की सुबह पिकअप वैन पश्चिम बंगाल से सब्जी लेकर बिहार जा रही थी. मंडी का समय मेंटेन करने के लिए वाहन काफी रफ्तार में था और मरगोमुंडा […]

विज्ञापन

बेंगाबाद : देवघर जिले के मरगोमुंडा इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद भाग रही पिकअप वैन को बेंगाबाद पुलिस ने जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है. गुुरुवार की सुबह पिकअप वैन पश्चिम बंगाल से सब्जी लेकर बिहार जा रही थी.

मंडी का समय मेंटेन करने के लिए वाहन काफी रफ्तार में था और मरगोमुंडा में एक व्यक्ति को ठोकर मारकर भाग रहा था. ग्रामीणों ने वाहन को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद आसपास के थाने को इसकी सूचना दी गयी. बेंगाबाद थाना के पास बैरियर लगाकर उक्त वाहन को जब्त किया गया. पुलिस ने मरगोमुंडा थाना को इसकी जानकारी दे दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola