गिरिडीह : सीसीएल सुरक्षा इंस्पेक्टर लापता, डंप यार्ड के पास मिला चप्पल व खून का धब्बा

गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के सुरक्षा इंस्पेक्टर रहस्यमय ढंग से लापता हो गये हैं. सोमवार की रात से लापता इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह का चप्पल बनियाडीह रोड में डंप यार्ड के पास पहाड़ी के ठीक नीचे मिला है. उसी स्थान पर खून का धब्बा मिला है. इसकी जानकारी के बाद एसडीपीओ जीतबाहन उरांव व मुफस्सिल […]
गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के सुरक्षा इंस्पेक्टर रहस्यमय ढंग से लापता हो गये हैं. सोमवार की रात से लापता इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह का चप्पल बनियाडीह रोड में डंप यार्ड के पास पहाड़ी के ठीक नीचे मिला है. उसी स्थान पर खून का धब्बा मिला है.
इसकी जानकारी के बाद एसडीपीओ जीतबाहन उरांव व मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर पहुंचे और जांच शुरू की. इस दौरान पता चला कि सोमवार की रात को जेपी सिंह थाना गये थे. रात 10 बजे थाना से वे निकले थे और थाना के ठीक बगल में रहनेवाले रिटायर्ड सीसीएल कर्मी राजबल्लभ सिंह से मुलाकात की.
राजबल्लभ बताते हैं कि दो मिनट तक बात करने के बाद वे अपनी बाइक से बनियाडीह की ओर निकल गये. इधर खून का धब्बा मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गयी है. लोग गुस्से में हैं लोगों का कहना है कि बनियाडीह इलाके में लगातार अपराध बढ़ रहा है. वहीं पुलिस का कहना है कि लापता इंस्पेक्टर को खोजने का प्रयास किया जा रहा है. हजारीबाग से खोजी कुत्ता को भी बुलाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




