रुपया वापस लेने आये लड़की पक्ष के लोगों को पीटा

Updated at : 04 Jun 2019 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
रुपया वापस लेने आये लड़की पक्ष के लोगों को पीटा

गिरिडीह : शादी के लिये अग्रिम दी गयी रकम को वापस लेने आये लड़की पक्ष के लोगों की बंधक बनाकर पिटाई का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर पहुंचे और लड़की पक्ष के लोगों को लड़का पक्ष से छुड़ाकर थाना लाया गया. इस दौरान लड़का पक्ष […]

विज्ञापन

गिरिडीह : शादी के लिये अग्रिम दी गयी रकम को वापस लेने आये लड़की पक्ष के लोगों की बंधक बनाकर पिटाई का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर पहुंचे और लड़की पक्ष के लोगों को लड़का पक्ष से छुड़ाकर थाना लाया गया. इस दौरान लड़का पक्ष के दो लोगों को भी थाना लाया गया.

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैलीबाद गांव का है. बताया जाता है कि कैलीबाद के एक लड़के की शादी जमुआ थाना क्षेत्र के सूरजा गांव की लड़की से तय हुई थी. दोनों पक्षों के बीच फलदान भी हो गया. विवाह में दहेज के रूप में 90 हजार रुपये नकद एवं एक हीरो ग्लैमर बाइक लड़का पक्ष को देने की बात तय हुई थी.

फलदान के दौरान दहेज के रूप में 10 हजार रुपये एडवांस भी दे दिया गया. बाद में कुछ दिनों पूर्व लड़की पक्ष 60 हजार रुपये नकद लेकर कैलीबाद लड़का पक्ष को देने तथा विवाह की तिथि तय करने पहुंचा. लड़का पक्ष विवाह से पहले दहेज की पूरी राशि व बाइक मांग रहा था, जबकि लड़की पक्ष मंडप के समय शेष बचे 20 हजार व बाइक देने की बात कह रहा था. इसी बात पर लड़का पक्ष ने रुपये लेने से इंकार कर दिया और लड़की पक्ष लौट गया.

बाद में लड़की पक्ष के कहने पर अगुआ ने लड़का पक्ष से बात की तो लड़का पक्ष ने कहा कि जब वह बिना पैसा दिये वापस लौट गये तो अब वह शादी नहीं करेंगे. इसके बाद लड़की पक्ष ने कहीं और रिश्ता तय कर लड़की की शादी कर दी. इस बीच लड़की पक्ष अगुआ से दहेज में दिये गये 10 हजार रूपए एड़वांस को लड़का पक्ष से वापस कराने की मांग करता रहा. रविवार को लड़का पक्ष ने अगुआ व लड़की पक्ष के लोगों को पैसा लेने के लिए अपने कैलीबाद स्थित घर बुलाया.

वहां पहुंचते ही लड़का पक्ष के लोग लड़की पक्ष पर टूट पड़े. किसी तरह लड़की पक्ष ने मुफस्सिल पुलिस को सूचना दीख् तब जाकर पुलिस पहुंची और मामले को शांत किया. लड़का पक्ष का कहना है कि फलदान समेत अन्य कार्यक्रम के दौरान लड़की पक्ष के लोगों को खिलाने व स्वागत करने में काफी खर्चा हुआ है, वह पैसा कौन देगा. समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाना में डटे हुए थे और आपसी समझौता का प्रयास चल रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola