पीरटांड़ में डीसी-एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण
Updated at : 20 Feb 2019 2:46 AM (IST)
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू पीरटांड़ : लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. प्रशासन बूथों का जायजा लेना भी शुरू किया है, ताकि वोट प्रतिशत में वृद्धि हो सके. मंगलवार को गिरिडीह के डीसी राजेश कुमार पाठक व एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न इलाकों […]
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू
पीरटांड़ : लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. प्रशासन बूथों का जायजा लेना भी शुरू किया है, ताकि वोट प्रतिशत में वृद्धि हो सके. मंगलवार को गिरिडीह के डीसी राजेश कुमार पाठक व एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न इलाकों का दौरा किया. दौरे के दौरान संबंधित बूथों पर जाकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली.
प्रमुख रूप से डीसी-एसपी ने कुड़को, मंझलीडीह, ख्वासटांड़, मोनाटांड़, भलुवा पहाड़ी, सिमरकोढ़ी, बिशनपुर, जमदाहा और हरलाडीह कैंप पहुंचे. इस दौरान हरलाडीह में बने हैलीपैड के संबंध में जानकारी ली. वहीं हरलाडीह बूथ के बीएलओ से बूथ के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन बीएलओ बूथ पर उपस्थित नहीं था. इसके बाद डीसी व एसपी ने संबंधित बूथ के अलावा क्लस्टर के बारे में भी जानकारी ली. क्लस्टर पर उपलब्ध सुविधाओं की देख-रेख की.
मौके पर उपस्थित एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, डीएसपी नीरज सिंह, बीडीओ नूतन कुमारी, सीओ विनय प्रकाश तिग्गा, डुमरी के पुलिस निरीक्षक दिनेश सिंह, खुखरा थाना प्रभारी अनिल मुर्मू, अनीश पांडेय समेत कई अधिकारी भी मौजूद थे. डीसी व एसपी ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र के संवेदनशील, अति संवेदनशील व सामान्य बूथों के बारे में जानकारी प्राप्त किया और अधिकारियों को चुनाव के बाबत कई दिशा-निर्देश भी दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




