अनाज गोदाम में आग, 35 हजार की संपत्ति जलकर हुई खाक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 1:58 AM
गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो हवाई अड्डा रोड स्थित एक अनाज के गोदाम में बुधवार की शाम अचानक आग लग गयी. आग लगने के बाद गोदाम में रखा लगभग 50 क्विंटल धान, पुआल व शेड पूरी तरह से जल गया. घटना के संबंध में भुक्तभोगी इमामउद्दीन अंसारी ने बताया कि बुधवार की देर […]
गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो हवाई अड्डा रोड स्थित एक अनाज के गोदाम में बुधवार की शाम अचानक आग लग गयी. आग लगने के बाद गोदाम में रखा लगभग 50 क्विंटल धान, पुआल व शेड पूरी तरह से जल गया. घटना के संबंध में भुक्तभोगी इमामउद्दीन अंसारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम को गोदाम में अचानक आग लगी गयी.
इस घटना में लगभग 35 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी है. मामले की सूचना स्थानीय पुलिस व दमकल की टीम को दी गयी. जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस व दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया. इमामउद्दीन अंसारी ने कुछ लोगों पर जान बुझ कर आग लगाने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










