बेंगाबाद : पार्सल लेकर पहुंचा था डाकिया, ग्राहक ने कहा नहीं दिया है ऑर्डर

बेंगाबाद : फर्जी पार्सल की बात बताकर रिसीव नहीं करने वाले ग्राहक व डाकिया के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है. डाकिया की धमकी से सहमे ग्राहक ने बेंगाबाद थाना को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. मामला छोटकीखरगडीहा पंचायत के हरखुडीह गांव का है. ग्राहक मिथिलेश्वर साव ने थाना में दिये आवेदन […]
बेंगाबाद : फर्जी पार्सल की बात बताकर रिसीव नहीं करने वाले ग्राहक व डाकिया के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है. डाकिया की धमकी से सहमे ग्राहक ने बेंगाबाद थाना को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है.
मामला छोटकीखरगडीहा पंचायत के हरखुडीह गांव का है. ग्राहक मिथिलेश्वर साव ने थाना में दिये आवेदन में कहा है कि उसने किसी सामान/पार्सल के लिए कोई ऑर्डर नहीं किया है. बुधवार को छोटकीखरगडीहा पोस्ट ऑफिस का डाकिया उसके घर आया और एक पार्सल रिसिव करने की बात कह साढ़े पांच हजार मांगने लगा.
जब उन्होंने किसी प्रकार का ऑडर नहीं करने की बात कही तो डाकिया ने उसके साथ गाली-गलौज व हाथापाई शुरू कर दी. साथ ही आगे से किसी प्रकार का पार्सल, डाक या अन्य चिट्ठी आने पर फाड़कर फेंक देने की धमकी देकर चला गया. इधर, थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




