देवरी : फर्जीवाड़ा कर जमीन बेची, पूर्व सीओ गिरफ्तार

गिरिडीह/देवरी : फर्जी कागजात तैयार कर निजी कंपनी को 138 एकड़ जमीन बेचने के मामले में नौ वर्ष पूर्व देवरी थाना में दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त दिलीप महथा को देवरी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. दिलीप को अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे गिरिडीह जेल भेज दिया गया. दिलीप महथा […]
गिरिडीह/देवरी : फर्जी कागजात तैयार कर निजी कंपनी को 138 एकड़ जमीन बेचने के मामले में नौ वर्ष पूर्व देवरी थाना में दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त दिलीप महथा को देवरी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. दिलीप को अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे गिरिडीह जेल भेज दिया गया.
दिलीप महथा देवरी के तत्कालीन सीओ थे. 2014 में रिटायर होने के बाद से वह देवघर में रह रहे थे. गिरफ्तारी गुरुवार की सुबह देवघर स्थित घर से की गयी. इसी मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त तत्कालीन राजस्व कर्मचारी मनसा सोरेन को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
- फर्जी कागजात बना कंपनी को 138 एकड़ जमीन बेचने का मामला
- वर्ष 2009 में रैयत ने देवरी थाना में दर्ज करायी थी प्राथमिकी
- 17 हैं नामजद, गिरिडीह-धनबाद और रांची के रहनेवाले हैं आरोपी
- 2014 में रिटायर के बाद देवघर में रह रहे थे पूर्व सीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




