पूर्व नक्सली मनोज का धरना आज से

Updated at : 25 Jun 2014 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व नक्सली मनोज का धरना आज से

गिरिडीह : मुफस्सिल थानांतर्गत कुमरगढ़िया निवासी मनोज यादव, पिता भुखल राउत पुनर्वास की मांग को लेकर 25 जून से समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देगा. इस संबंध में भुक्तभोगी मनोज यादव ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के आयुक्त के नाम एक पत्र प्रेषित किया है. पत्र में कहा कि वर्ष 2001 में उसने नक्सली समर्पण […]

विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थानांतर्गत कुमरगढ़िया निवासी मनोज यादव, पिता भुखल राउत पुनर्वास की मांग को लेकर 25 जून से समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देगा. इस संबंध में भुक्तभोगी मनोज यादव ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के आयुक्त के नाम एक पत्र प्रेषित किया है. पत्र में कहा कि वर्ष 2001 में उसने नक्सली समर्पण भी किया है, लेकिन कुछ दबंग किस्म के लोग उसकीजमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं.

कहा कि खाता नंबर एक, प्लॉट नंबर 61, मौजा चपरडीहा, थाना नंबर 210 में उनके पूर्वज के नाम जमाबंदी जमीन है. इस जमीन पर वह खेतीबारी कर अपने परिवार का जीविकोपाजर्न कर रहा है, लेकिन कुछ लोग उसकी जमीन को कब्जा करने के प्रयास में है. उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तब तक न्याय के लिए धरना पर डटे रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola