पीरटांड़ : इनामी नक्सली को सरेंडर करने का अल्टीमेटम
Updated at : 31 Dec 2018 12:03 AM (IST)
विज्ञापन

पीरटांड़ : 15 लाख के इनामी नक्सली खुखरा थाना क्षेत्र के भेलवाडीह निवासी नुनूचंद महतो को खुखरा पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है. एक सप्ताह के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उस पर कोर्ट की अवमानना के आरोप में पुनः केस किया जायेगा. खुखरा पुलिस ने यह अल्टीमेटम […]
विज्ञापन
पीरटांड़ : 15 लाख के इनामी नक्सली खुखरा थाना क्षेत्र के भेलवाडीह निवासी नुनूचंद महतो को खुखरा पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है. एक सप्ताह के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उस पर कोर्ट की अवमानना के आरोप में पुनः केस किया जायेगा. खुखरा पुलिस ने यह अल्टीमेटम एक नोटिस के माध्यम से रविवार को दिया है. नोटिस सभी वैसे नक्सलियों के घर पर चिपकाया जा रहा है, जो कुर्की, जब्ती सहित अन्य कार्रवाई के बाद भी फरार चल रहें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




