नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर ढुल्लू महतो की टाइगर फोर्स के प्रखंड अध्यक्ष को पीटा, बोलेरो को जलाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2018 1:33 PM
अमरनाथ/लालू गिरिडीह : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक पिता-पुत्र की पिटाई कर दी है. उनकी कार को जला दिया. नक्सलियों ने बुधवार की रात खुखरा थाना क्षेत्र के बदगावां के जनअदालत लगाकर मुखिया गिरिजा शंकर महतो और उनके पुत्र ओमप्रकाश महतो की पिटाई की. गिरिजा शंकर के पुत्र […]
अमरनाथ/लालू
गिरिडीह : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक पिता-पुत्र की पिटाई कर दी है. उनकी कार को जला दिया. नक्सलियों ने बुधवार की रात खुखरा थाना क्षेत्र के बदगावां के जनअदालत लगाकर मुखिया गिरिजा शंकर महतो और उनके पुत्र ओमप्रकाश महतो की पिटाई की.
गिरिजा शंकर के पुत्र ओमप्रकाश महतो ढुल्लू महतो के संगठन टाइगर फोर्स के पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष हैं. घटना के बाद से महतो परिवार के सदस्य डरे-सहमे हैं. घटना को लेकर मुखिया का कहना है कि रात में नक्सली दस्ता के 50-60 सदस्य आये थे. दस्ते में कुछ महिला नक्सली भी थी.
नक्सलियों ने सबसे पहले ओमप्रकाश को बंधक बनाया और उसकी पिटाई की. नक्सलियों ने टाइगर फोर्स छोड़ने की चेतावनी दी. इसके बाद बोलेरो की चाबी ली और वाहन को किनारे ले गये. बाद में बोलेरो में आग लगा दी.
मुखिया ने कहा कि अब उनका पुत्र टाइगर फोर्स छोड़ देगा. इधर, गुरुवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दोपहर में एसडीपीओ नीरज सिंह, पीरटांड़ के थाना प्रभारी व खुखरा के थाना प्रभारी भी पहुंचे. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










