वज्रपात से महिला की मौत, नाती झुलसा

डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र स्थित कलहावार पंचायत के गानोडीह में रविवार दोपहर तेज बारिश के साथ वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी और एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया. किशोर को उसके परिजनों ने डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को […]
डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र स्थित कलहावार पंचायत के गानोडीह में रविवार दोपहर तेज बारिश के साथ वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी और एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया. किशोर को उसके परिजनों ने डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है.
गानोडीह निवासी सोनाराम तुरी की पत्नी चंद्रावती देवी (45) अपने नाती गौतम तुरी (13) पिता बबलू तुरी के साथ अपनी खेत में धान रोप रही थी. इसी दौरान तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में दोनों आ गये. घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण और उसके परिजन खेत पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चंद्रावती देवी को मृत घोषित कर दिया. परिजनों के चीत्कार से पूरा अस्पताल गमगीन हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




